Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा के टिकट पर रांची से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं भैरव सिंह, दिल्ली में कई नेताओं से मिले

भाजपा के टिकट पर रांची से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं भैरव सिंह, दिल्ली में कई नेताओं से मिले

Ranchi news : राजधानी रांची के जाने-माने हिंदूवादी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और संघ परिवार से नजदीकी नाता रखने वाले युवा नेता भैरव सिंह रांची विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कवायद तेज कर दी है। पिछले कई दिनों से वह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस क्रम में वह राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर अपनी बात रख चुके हैं। अब देखना है कि भाजपा नेतृत्व रांची के सिटिंग विधायक सीपी सिंह पर विश्वास करता है या भैरव सिंह को मैदान में उतरता है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार उम्र का हवाला देकर सीपी सिंह का टिकट काटि भी सकता है। अभी किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है। वैसे इस बार भैरव सिंह सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

युवाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं भैरव

1000643068

बता दें कि भैरव सिंह राजधानी रांची में आयोजित संघ परिवार, विद्यार्थी परिषद और संघ परिवार की आनुषंगिक इकाइयों के कार्यक्रम में खास सक्रिय रहते हैं। हाल के दिनों में भैरव सिंह की लोकप्रियता में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। वह रांची के किसी भी कोने में कार्यक्रम करते हैं तो वहां भीड़ लग जाती है। भैरव सिंह खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोगों की सहायता के लिए भैरव सिंह ने अपना व्हाट्सएप ग्रुप और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखा है। यह काम पिछले 5 वर्षों से वह कर रहे हैं। जिले में किसी को भी कोई समस्या होती है तो वह उसका निराकरण करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं। भैरव के साथ युवाओं की बड़ी फौज साथ खड़ी रहती है। भैरव सिंह के बारे में बताया जाता है कि वह संघ की शाखा में हमेशा जाते हैं। वह 2005 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। विद्यार्थी परिषद में भी भैरव सिंह को काम करने का अनुभव है। वह विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। 

Share this:

Latest Updates