Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bhojpuri Music : ‘मुन्नी बदनाम’ के बाद, अब ‘लौंडा बदनाम’ का धमाल…

Bhojpuri Music : ‘मुन्नी बदनाम’ के बाद, अब ‘लौंडा बदनाम’ का धमाल…

Entertainment Pulse, Latest Bhojpuri Song, Launda Badnam, Raju Singh Mahi, Shilpa Raj, OTT Fame Falak Naj : मनोरंजन की दुनिया में श्रोताओं और दर्शकों को रिझाने के लिए नित नए प्रयोग होते रहते हैं ऐसे में नया पीछे रह जाता है और नए समय के अनुसार नए को लोग पसंद करने लगते हैं। याद कीजिए, दबंग फिल्म का मलाइका अरोड़ा और सलमान खान पर फिल्माया गया ‘मुन्नी बदनाम’ हुई गाना खूब चर्चित हुआ, जो कि एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है। अब इसी तर्ज पर भोजपुरी म्यूडिक इंडस्ट्री का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस ने परफोर्म किया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में छाने वाली कंटेस्टेंट फलक नाज का जलवा इन दिनों बिग बॉस के घर के अंदर और बाहरी दुनिया में भी खूब देखने को मिल रहा है, जहां बिग बॉस के घर में 4 हफ्तों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, वही अब बाहरी दुनिया में उनका एक धमाकेदार सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वे भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही के साथ ऑन स्क्रीन ठुमके लगाते नजर आई हैं।

मदमस्त कर देने वाला गाना

राजू सिंह माही और फलक नाज का मदमस्त कर देने वाला गाना ‘लौंडा बदनाम हुआ जानेमन तेरे लिए’ टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने को महज 2 दिन में 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख भी लिया है। गाना ‘लौंडा बदनाम हुआ’ में सिंगर एक्टर राजू सिंह माही के साथ फलक नाज ने बिंदास अंदाज में अपने ठुमके लगाते देखे जा सकते हैं। अगर आप बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को फॉलो कर रहे हैं तो यह आप भी जानते होंगे कि फलक नाज एक बेहतरीन डांसर हैं, क्योंकि जब पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान और टेरेंस लुईस ने उन्हें परफॉर्म करने के लिए एक टास्क दिया था, तब उन्होंने वहां भी आग लगा दी थी और टेरेंस लुईस ने उन्हें 3 स्टार्स दिए थे। अब बाहर की दुनिया में रिलीज हुआ उनका गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

Share this:

Latest Updates