Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी की बेटी ने भी थामा भाजपा का दामन, बोली …

भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी की बेटी ने भी थामा भाजपा का दामन, बोली …

Bhojpuri singer and MP Manoj Tiwari’s daughter also joined BJP, said…, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पुत्री रीति तिवारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में रीति तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि रीति तिवारी अपने पिता के रास्ते पर चल पड़ी हैं। वह अभी राजनीति में अपना किस्मत आजमाएंगी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि  मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। लेकिन लगता है भगवान को यही मंजूर था। मैं राजनीति में आने के बारे में सोचती जरूर थी, लेकिन 10- 15 साल बाद इस क्षेत्र में कदम रखना का प्लान था। शायद भगवान की यही योजना थी। हो सकता है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा। तभी ये फैसला लिया गया है। मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी।

पापा संग चुनाव प्रचार में हुईं शामिल

बता दें कि रीति एक एनजीओ में काम करती हैं और वह एक गायिका भी हैं। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। इसमें रीति शामिल हुईं थीं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर इस दौरान की स्टोरी भी शेयर की। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की पुत्री हैं। विवाह के 11 वर्ष बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं।

Share this:

Latest Updates