Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल में  छिड़ी जंग, प्रशंसक ने दे दी जान मारने की धमकी, बीवी और बच्ची के बारे में कह दी गंदी बात

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल में  छिड़ी जंग, प्रशंसक ने दे दी जान मारने की धमकी, बीवी और बच्ची के बारे में कह दी गंदी बात

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच इन दिनों जंग छ‍िड़ी हुई है। दोनों स्टार्स एक- दूसरे का नाम लिए ब‍िना जात‍ि को लेकर बहस कर रहे हैं। पवन सिंह का फैन बताने वाले एक शख्स के वीड‍ियो के बाद दोनों स्टार्स अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। खेसारी और पवन सिंह के अलावा भोजपुरी स्टार्स के कई विवाद चर्चा में रहे हैं। 

खेसारी लाल ने नीतीश से न्याय की गुहार लगाई

खेसारी और पवन सिंह के बीच चल रहे जुबानी जंग की शुरुआत तब हुई जब खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले एक शख्स ने खेसारी की पत्नी और बेटी को रेप की धमकी दे दी। इसपर खेसारी ने ब‍िहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जात‍िगत साज‍िश किए जाने को लेकर  न्याय की गुहार लगाई। खेसारी के पोस्ट के बाद पवन सिंह भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने जात‍िवाद पर बढ़ते रोष पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाने का आग्रह किया है।

खेसारी और पवन के बीच मनमुटाव होता रहा है

खेसारी और पवन के बीच पहले भी मनमुटाव चलता रहा है। पिछले साल पवन सिंह ने एक कार्यक्रम में खेसारी का नाम लिए बिना कहा था- ‘कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और पांच हजार रुपये में कहीं भी गाना गाते हैं। हम कुछ नहीं बोलेंगे। बस गाना गाकर जवाब देंगे।’ उनके इस बयान पर खेसारी ने जवाब दिया था. उन्होंने कहा- ‘खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो, मैं जिसे बड़ा मानता हूं, उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। स्टेज पर इंसान को अच्छे मन से जाना चाह‍िए ना क‍ि शराब पीकर।

कई कारणों से विवादों में रहे हैं खेसारी

खेसारी लाल यादव के विवादों की सूची लंबी है। पवन सिंह के साथ विवाद के अलावा वे अपने गाने के कारण लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। खेसारी का गाना ‘आंटी के बच्ची स्वप्न में आती है’ के लिए खेसारी के ख‍िलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। खेसारी पर आरोप था क‍ि उन्होंने इस गाने के जर‍िए मह‍िलाओं का अनादर किया है।

Share this:

Latest Updates