Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भुज का स्मृतिवन म्यूजियम भारत ही नहीं, दुनिया का गौरव

भुज का स्मृतिवन म्यूजियम भारत ही नहीं, दुनिया का गौरव

रक्षा मंत्री ने स्मृति वन म्यूजियम जाकर कच्छ के भूकम्प में जान गंवाने वाले दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Bhuj news : कच्छ के दौरे पर आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज के स्मृति वन म्यूजियम एंड मेमोरियल को देखा। यहां उन्होंने भूकम्प के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों और भूकम्प के दिवंगतों की याद में निर्मित स्मृति वन मेमोरियल के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने जीवसृष्टि की उत्पत्ति, मानवजीवन का क्रमिक विकास, दुनिया की उत्पत्ति से लेकर प्राकृतिक आपदाओं, आफतों के विरुद्ध भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली। इसके अलावा रक्षा मंत्री ऐतिहासिक हड़प्पन आबादी, भूकम्प से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी के विभिन्न चार्ट, मॉडल देख कर प्रभावित हुए।

स्मृति वन के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्मृति वन म्यूजियम आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए गौरव बना है। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि से बने स्मृति वन म्यूजियम को देखने के लिए उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कच्छ और गुजरात के लोगों की प्रबल इच्छा शक्ति का दर्शन स्मृति वन म्यूजियम के माध्यम से होता है। रक्षा मंत्री ने स्मृति वन संग्रहालय में एक विशेष सिम्युलेटर की मदद से भूकम्प के दौरान उत्पन्न होनेवाली स्थिति का वास्तविक अंदाजा लगाया। रक्षा मंत्री ने कच्छ के लोगों की खुमारी और भूकम्प के बाद प्रधानमंत्री के विजन के तहत कच्छ के सर्वांगीण विकास की सराहना की। रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, रक्षा मंत्री के निजी सचिव अमित किशोर, कच्छ मोरबी के सांसद विनोदभाई चावड़ा, विधायक केशुभाई पटेल, त्रिकमभाई छंगा, मालतीबेन माहेश्वरी, अनिरुद्ध दवे, प्रद्युम्नसिंह जाडेजा, विरेन्द्रसिंह जाडेजा, देवजी वरचंद समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates