Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Action : अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, 36 दिनों से दे रहा था…

Big Action : अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, 36 दिनों से दे रहा था…

National News Update, Punjab, Moga, Amritpal Arrested : रविवार को पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिनों से पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को लगातार चकमा देता रहा था। हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी और उसके सैकड़ों साथियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अमृतपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भागने में सफल रहा।

पंजाब पुलिस ने ट्विटर पर दी जानकारी

अमृतपाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने एक ट्विट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मोग से अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि कोई भी फर्जी खबर शेयर न करे।

अमृतपाल की खतरनाक सोच

अमृतपाल ‘वारिस पंजाब दे’संगठन का चीफ है। वह अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है। वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल ने इसपर कब्जा कर लिया। उसने भारत आकर संगठन में लोगों को जोड़ना शुरू किया था।

Share this:

Latest Updates