Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIG ACTION : धनबाद के दो बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने 10 लाख से अधिक रुपए ट्रांसफर कराए अपने खाते में

BIG ACTION : धनबाद के दो बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने 10 लाख से अधिक रुपए ट्रांसफर कराए अपने खाते में

Dhanbad latest Hindi news : काफी दिनों यूं कहें काफी वर्षों बाद इस तरह की कार्रवाई की घटना सामने आई है, जिसमें किसी नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स देने में आनाकानी कर रहे लोगों के बैंक खातों को फ्रिज करते हुए अपने खाते में होल्डिंग टैक्स मद की राशि ट्रांसफर करवा ली हो। हम बात कर रहे हैं धनबाद नगर निगम की, जहां नगर निगम ने यहां के दो बिल्डरों के खाते से 10 लाख से अधिक रुपए ट्रांसफर करा लिए। इनके नाम हैं स्वास्तिक डेवलपर और निहारी मंडल।

दोनों ने तीन नोटिस के बाद भी नहीं दिया था बकाया 

धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के अनुसार सराय ढेला में ऑर्बिट बिल्डिंग है। इसके दो साझेदार हैं स्वास्तिका और निहारी मंडल। बताया कि होल्डिंग टैक्स मद की राशि जमा करने को लेकर उन्हें तीन-तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में शनिवार को दोनों साझेदारों के बैंक खाते से क्रमशः  6.03 लाख और 4.30 लाख रुपए  निगम के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। यह कार्रवाई झारखंड नगर पालिका एक्ट के तहत की गई है।

यह तो बस शुरुआत है, तैयार है बड़े बकायेदारों की सूची

धनबाद नगर निगम की यह कार्रवाई फिलहाल रुकने वाली नहीं है। नगर आयुक्त के अनुसार बड़े बकायेदारों की लंबी फेहरिस्त है। होल्डिंग टैक्स मद की राशि जमा करने को लेकर सभी को नोटिस भेजे गए हैं। इसके प्रत्युत्तर में जो संबंधित राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बकाया वसूली का यह अभियान मार्च अंत तक चलेगा।

Share this:

Latest Updates