Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का इस्तीफा

Big blow to Jharkhand Mukti Morcha before Lok Sabha elections, resignation of Hemant Soren’s sister-in-law Sita Soren, Jharkhand political update, Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। सीता तीन बार विधायक रही हैं। सीता सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। दुर्गा सोरेन की 2009 में मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ पदाधिकारी से सीता सोरेन पिछले कुछ दिनों से खासा नाराज चल रही थीं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो उन्होंने अपना दावेदारी ठोकी थी। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया। इस बात से भी सीता नाराज थीं।

 सोरेन परिवार के लिए भी बड़ा झटका

सीता सोरेन का इस्तीफा पूरे सोरेन परिवार के लिए बड़ा झटका है। दशोम गुरु की बहू सीता सोरेन ने अपने खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया है। ताजा घटनाक्रम झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा झटका है। गत 2-3 महीनों से सोरेन के परिवार में अनबन की खबरों के बीच यह बात सामने आई है। इससे पहले जनवरी में पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा की विधवा सीता ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का खुलकर विरोध किया था।

Share this:

Latest Updates