Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Boss : सलमान खान नहीं तो कौन करेगा बिग बॉस सीजन -17 को होस्ट !

Big Boss : सलमान खान नहीं तो कौन करेगा बिग बॉस सीजन -17 को होस्ट !

Mumbai News, reality show bigg Boss season 17, Bollywood news, entertainment news : रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में होस्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि इसके होस्ट सलमान खान न होकर कोई और होंगे। चर्चा तो यह भी है कि सलमान खान ने इस पूरे सीजन को ही होस्ट करने से मना कर दिया था। अबकहा जा रहा है कि मेकर्स इसे रिप्लेस करने के मूड में हैं। बहरहाल बात चाहे जो हो फैंस को इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। आइए और जानें…

टाइगर 3 और नो एंट्री की शूटिंग में व्यस्त हैं दबंग खान

दबंग खान इन दिनों किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। करण जौहर की फिल्म के साथ सलमान खान टाइगर 3 और नो एंट्री की शूटिंग में भी काफी बिजी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान की टीम ने बिग बॉस के प्रोडक्शन को इस बारे में पहले ही बता दिया है कि वह लगातार शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। यही वजह है कि बिग बॉस 17 को होस्ट करने के लिए बीच-बीच में दूसरे सेलेब्स नजर आ सकते हैं।

करण जौहर और फराह खान की चर्चा

बिग बॉस सीजन 17 को होस्ट करने को लेकर करण जौहर और फराह खान का नाम सबसे पहले आ रहा है। इन दोनों स्टार्स ने पहले भी शो को होस्ट किया हुआ है, जिससे लग रहा है कि सलमान खान जब शूटिंग में बिजी रहेंगे तो इनमें से कोई नजर आ सकता है। वहीं, कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 शो का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस बार रियलिटी शो की थीम सिंगल्स वर्सेस कपल्स होगी। साथ ही कई टीवी सेलेब्स की जोडियां भी नजर आएंगी, जिसमें 3 कपल और 6 सिगंल कंटेस्टेंट होंगे।

Share this:

Latest Updates