Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Damage : कल भागलपुर में दूसरी बार ढह गया था गंगा पर बन रहा ब्रिज, आज भाजपा ने उठाया भ्रष्टाचार का…

Big Damage : कल भागलपुर में दूसरी बार ढह गया था गंगा पर बन रहा ब्रिज, आज भाजपा ने उठाया भ्रष्टाचार का…

Bihar Update News, Bridge Making On Ganga River Damaged Yesterday : कल यानी रविवार की शाम को बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा पुल गिर गया था। पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए। पुल का करीब 400 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। हादसे के समय मजदूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे। इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी नदी में गिर गया था। तीन पिलर्स के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की अफसरों से पूरी जानकारी ली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आज कहा है कि भागलपुर में 1750 करोड़ की लागत से बन रहा सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बड़े हिस्से का फिर से ध्वस्त होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है ।

50 फीट ऊंची उठने लगी थीं लहरें

हालांकि इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। करीब 50 फीट ऊंची लहरें उठ गईं, जिससे लगा कि सुनामी आ गई है। इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए। पुल का कुछ हिस्सा पिछले साल भी गिर चुका है। इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है।

बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने पुल गिरने पर कहा कि इसका शक पहले से था। 30 अप्रैल, 2022 को पुल के 5 नंबर पिलर का सेगमेंट गिरा था जिसकी जांच आईआईटी रुड़की-मुंबई व एनआईटी पटना ने की। डिजाइन पर सवाल उठा तो 5 नंबर पिलर के सभी सेगमेंट को तुड़वा दिया गया। आईआईटी रुड़की की जांच रिपोर्ट आनी है। इसी बीच रविवार को यह घटना हुई। हमें शंका थी, इसलिए नवंबर 2022 में भी हमने निर्देश दिया था कि पूरी जांच होनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates