Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big deal : देश की शासन प्रणाली को सैनिटाइज कर सत्ता के दलालों को निष्क्रिय किया जा रहा : उपराष्ट्रपति

Big deal : देश की शासन प्रणाली को सैनिटाइज कर सत्ता के दलालों को निष्क्रिय किया जा रहा : उपराष्ट्रपति

गुवाहाटी के तीन विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में शामिल हुए धनखड़, धनखड़ ने संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा करने का किया आह्वान

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, Guwahati news, Assam news : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि एक समय था, जब हमारी शासन प्रणाली सत्ता के दलालों और भ्रष्ट तत्वों से प्रभावित थी। अब देश की शासन प्रणाली को सैनिटाइज कर सत्ता के दलालों को निष्क्रिय किया जा रहा है। धनखड़ यहां कॉटन विश्वविद्यालय में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी तथा आरजीआई यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोहों में भी भाग लिया।

आन्दोलन करने के बजाय देश की न्यायिक प्रणाली में विश्वास करने का आह्वान

धनखड़ ने अपने सम्बोधन में समस्याओं को लेकर सड़कों पर आन्दोलन करने के बजाय देश की न्यायिक प्रणाली में विश्वास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की शासन प्रणाली को साफ-सुथरा कर दिया गया है और सत्ता के दलालों को निष्किय किया जा रहा है। कुछ लोग न्यायपालिका या जांच एजेंसी से समन मिलने पर सड़कों पर उतर आते हैं। हमारे पास एक मजबूत न्यायिक प्रणाली है, हम इसका लाभ क्यों नहीं उठाते। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा शासन के दौरान व्यवस्था से भ्रष्टाचार को हटा दिया गया है। उन्होंने कई बार देखा है, जब यह सोचा जाता था कि कानून हर किसी के लिए नहीं है। दलाली व भ्रष्टाचार चल रहा है, लेकिन अब वह समय बदल गया है। अपने सम्बोधन में उपराष्ट्रपति ने युवाओं से संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा करने का आह्वान किया।

Share this:

Latest Updates