Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा फैसला : पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जिलावार जांच, जानें किस जिले में कब से कब तक होगी जांच

बड़ा फैसला : पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जिलावार जांच, जानें किस जिले में कब से कब तक होगी जांच

Para teachers, Ranchi Jharkhand news : सहायक शिक्षक यानी पारा शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणि‍क प्रमाण पत्रों की जांच के लिए झारखंड में जिला वार तिथियां तय की जा चुकी हैं। इसके लिए डेटलाइन भी तय की जा चुकी है। इस अवधि में शत प्रतिशत प्रमाण पत्रों की जांच न होने की स्थिति में संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी करने का फैसला किया गया है। मालूम हो कि यह आदेश शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सचिव ने दिए हैं। गौरतलब है कि शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 21 और 22 सितंबर को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में विभाग से जुड़े विभिन्‍न मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्‍य परियोजना निदेशक, प्रशासी पदाधिकारी, सभी क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी( जिला शिक्षा अधीक्षक आदि मौजूद थे।एवं

धनबाद, सिमडेगा, खूंटी में प्रमाण पत्रों की जांच धीमी

पारा शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षि‍णक प्रमाण पत्रों की जांच की समीक्षा की गई। इसमें मालूम चला कि धनबाद, सिमडेगा, पाकुड़, खूंटी, कोडरमा, देवघर जिलों में प्रगति बहुत ही खराब है। जामताड़ा, बोकारो, गोड्डा, दुमका और गढ़वा जिले में पूर्व समीक्षा बैठक से अब तक प्रमाण पत्रों की जांच में 10 से 28% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, खूंटी, गोड्डा और देवघर जिलों में एक भी टेट पास शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अब तक नहीं कराई गई है। पूर्ण प्रमाण पत्रों की जांच नहीं होने के कारण दो माह से शिक्षकों का वेतन लंबित है। इस पर शिक्षा परियोजना निदेशक ने नाराजगी जताई है। जिलों की मांग के अनुरूप प्रमाण पत्रों की पूर्ण जांच के लिए अंतिम तिथि तय कर दी गई है।

जांच के लिए जिलावार आखरी तिथि घोषित

धनबाद, सराइकेला-खरसावां, पाकुड़, चतरा, रांची, दुमका, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम को 30 सितंबर 2022 तक प्रमाण पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए गए। पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, देवघर, हजारीबाग, पलामू, साहिबगंज को 15 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया। गिरिडीह को 31 अक्टूबर 2022 तक प्रमाण पत्रों की जांच करने का समय दिया गया है।

Share this:

Latest Updates