Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा फैसला : डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन के 78 फैसले पलटे

बड़ा फैसला : डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन के 78 फैसले पलटे

यूक्रेन जंग पर बोले डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन यूक्रेन के साथ कोई डील नहीं करके रूस को तबाह कर रहे

Washington news :  अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन के 78 फैसलों को बदल दिया। साथ ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न करके रूस को तबाह कर रहे हैं।

 डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।

ट्रम्प की पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं

ट्रम्प की शपथ के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। अपनी स्पीच में ट्रम्प ने कहा कि भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया। इससे पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रम्प ने शपथ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न करके रूस को तबाह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है। उन्हें समझौता करना चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि रूस एक तरह से बड़ी मुसीबत में है। आप उनकी इकोनॉमी पर नजर डालें, उनकी महंगाई दर को देखिए। मैं पुतिन के साथ बहुत अच्छा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वह यूक्रेन जंग को खत्म करने को लेकर डील करना चाहेंगे। ट्रम्प ने चुनावी अभियान के दौरान वादा किया था कि वे शपथ लेने के अगले दिन ही रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराएंगे। इस वादे को लेकर जब ट्रम्प से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- मेरे पास अब भी आधा दिन बाकी है (मजाकिया अंदाज में)। फिर उन्होंने कहा कि वे इसे जल्दी ही समाप्त करना चाहते हैं। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने सोचा था कि वे एक हफ्ते में यूक्रेन को जीत लेंगे, लेकिन अब ये तीसरे साल में एंटर करने को लेकर है। यह बिल्कुल अच्छा नहीं है। पुतिन इससे खुश नहीं होंगे। ट्रम्प ने कहा कि उनके पास डेटा है कि जंग में लगभग 10 लाख रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं 7 लाख यूक्रेनी सैनिक मरे हैं। रूस बड़ा है। उनके पास खोने के लिए ज्यादा सैनिक हैं, लेकिन देश चलाने का यह कोई तरीका नहीं है।

अमेरिका को फिर महान बनाएंगे

शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट तक देश को संबोधित किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।

ट्रम्प ने शपथ के बाद की स्पीच में कहा- मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को वापस लाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा। आज से अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि सिर्फ दो जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। यानी ट्रांसजेंडर को मान्यता नहीं मिलेगी।

पहली पंक्ति में नजर आए जयशंकर

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर सबसे आगे की पंक्ति में बैठे नजर आए। उनके दाएं इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग तीसरी पंक्ति को तीसरी कतार में जगह मिली। ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ क्वाड देशों का मेंबर हैं।

Share this:

Latest Updates