Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Decision : कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल अपने मंत्रालय के साथ…

Big Decision : कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल अपने मंत्रालय के साथ…

National News Update, News Delhi, Law & Justice Minister Kiren Rijiju Removed :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फैसला। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। रिजिजू की जगह  अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विभाग का राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार उनके पास रहेगा। रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए हैं, उसी के तहत किरन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है।

किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किरन रिजिजू कानून नहीं, अब भू विज्ञान मंत्री हैं। कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। वे अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे। गुड लक मेरे दोस्त।”

Share this:

Latest Updates