Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : 15 जुलाई से सभी वयस्कों को मुफ्त में दी जाएगी कोरोना की सतर्कता डोज, 75 दिनों तक चलेगा अभियान

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : 15 जुलाई से सभी वयस्कों को मुफ्त में दी जाएगी कोरोना की सतर्कता डोज, 75 दिनों तक चलेगा अभियान

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने सभी वयस्कों को मुफ्त में कोरोना की सतर्कता डोज लगाने का फैसला किया है। यह अभियान लगातार 75 दिनों तक चलेगा। अभियान की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अभी सरकारी केंद्रों पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के वयस्कों, फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों को यह डोज लगाई जा रही है। उपर्युक्त आशय की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की सतर्कता डोज मुफ्त में लगाई जाएगी। यह सुविधा सरकारी केंद्रों पर मिलेगी।

झारखंड में 1.72 करोड़ लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज

झारखंड में 18 से ज्यादा आयु वर्ग के 1.72 करोड़ लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। सरकारी टीका केंद्रों पर यह डोज मुफ्त में दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति निजी अस्पताल या निजी डिस्पेंसरी में बूस्टर डोज लगवाना चाहता है तो उसे पहले की तरह ही रकम चुकानी होगी। बताते चलें कि झारखंड में 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों की अनुमानित आबादी सवा दो करोड़ के आसपास है। इसमें हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates