Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big decision : छुट्टी के दिन भी अब बिना अनुमति मुख्यालय के बाहर नहीं जायेंगे अधिकारी : मुख्य सचिव

Big decision : छुट्टी के दिन भी अब बिना अनुमति मुख्यालय के बाहर नहीं जायेंगे अधिकारी : मुख्य सचिव

सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को लिखा पत्र

Ranchi Jharkhand latest Hindi news :  राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश राज्य के आलाधिकारियों को दिया है। छुट्टी के दिन भी विधानसभा कार्यवाही के लिए कार्य करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित प्रश्नों;  जिनमें अल्पसूचित, तारांकित, अतारांकित, ध्यानकर्षण के विचार के समय निश्चित रूप से विधानसभा के पदाधिकारी दीर्घा में उपस्थित रहेंगे। अपने विभाग से सम्बन्धित सारी जानकारी रखने को कहा गया है। विधेयकों को भी समय पर विधानसभा के पटल में रखा जाये, इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। पर्याप्त प्रतियां इसकी छपवाने को कहा गया है। सत्र के दौरान सभी विभागाध्यक्ष मुख्यालय में ही उपस्थित रहेंगे और इस अवधि में सीएस की अनुमति के बिना वे मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकते हैं।

प्रत्येक विभाग में गठित होगा कोषांग

प्रत्येक विभाग में एक कोषांग का गठन किया जायेगा, जो विधानसभा सत्रावधि में पूछे जानेवाले प्रश्नों से सम्बन्धित उत्तर प्रारूप तैयार करेगा तथा उस पर विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के माध्यम से विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात समय पर उत्तर सामग्री विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करायी जायेगी। इस कार्य के लिए पदाधिकारियों, कर्मचारियों की रोस्टर ड्यूटी सभी को आवश्यक सुविधाओं के साथ लगायी जायेगी।

प्रत्येक विभाग द्वारा विधानसभा सचिवालय से सम्बन्धित प्रश्नों के संकलन के लिए प्रत्येक दिन पदाधिकारी, कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव अपने विभागीय मंत्री के ध्यानाकर्षण, अल्प सूचित, तारांकित प्रश्नों आदि से सम्बन्धित उत्तर सामग्री एवं संभावित पूरक प्रश्नों के उत्तरों से सम्बन्धित विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। सारी जानकारी स्पष्ट रूप से देने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रश्नों के उत्तर झारखंड विधानसभा की ऑनलाइन उत्तर प्रणाली के माध्यम से समय पर देने को कहा गया है। सभी अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों में भी फैक्स तथा दूरभाष की सुविधा युक्त सेल का गठन किया जायेगा, जहां देर रात तक उत्तर लिया जा सकेगा। विधानसभा बजट सत्र 27 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च चलेगा। इस दौरान तीन मार्च को 2023-24 का बजट पेश किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates