Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा खुलासा : लॉरेंस गैंग ने ही दी थी सलमान खान को धमकी, गिरफ्तार किए गये महाकाल ने खोला राज 

बड़ा खुलासा : लॉरेंस गैंग ने ही दी थी सलमान खान को धमकी, गिरफ्तार किए गये महाकाल ने खोला राज 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान तथा उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्रम बराड़ के इशारे पर तीन बदमाशों ने पहुंचाया था। इस बात का खुलासा पूछताछ के दौरान सौरव महाकाल ने किया है। सौरव महाकाल को पुणे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सौरव महाकाल से पूछताछ की। सौरव महाकाल ने मुंबई पुलिस को बताया कि सलमान खान को डराने-धमकाने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। बिश्नोई गिरोह ने प्रचार के लिए सलमान खान को धमकी दी थी। पुलिस ने पत्र सौंपने वालों की भी पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विक्रम बराड़ के कहने पर दी गई थी धमकी

सौरव महाकाल ने पुलिस को बताया कि बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड़ के कहने पर धमकी दी गई थी। बराड़ फिलहाल कनाडा में है। उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सौरव महाकाल ने यह भी बताया कि सलमान को धमकी देने तीन लोग आए थे, जिनसे उसकी मुलाकात मुंबई में ही हुई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाकाल से करीब छह घंटे तक पूछताछ की।  बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वह इस समय देश से बाहर है। दो दिन पहले इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान से भी पूछताछ की थी। सलमान ने कहा था कि वह बराड़ को नहीं जानते। एक्टर ने लॉरेंस बिश्नोई को पिछले कुछ सालों से चल रहे मामलों की वजह से जानने की बात कही है।

Share this:

Latest Updates