Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big loss : ‘अनुपमा’ सीरियल के अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन, शोक की लहर

Big loss : ‘अनुपमा’ सीरियल के अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन, शोक की लहर

Entertainment, big loss: ‘Anupama’ serial actor Rituraj Singh passes away, wave of mourning, entertainment news, Tv serial actor Rituraj Singh Death : छोटे पर्दे के बड़े कलाकार ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। वह 59 वर्ष के थे। ‌ ऋतुराज सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा था। डॉक्टर का कहना था कि ऋतुराज धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। लेकिन ईश्वर की इच्छा कुछ और थी। इसी बीच अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जिंदगी छीन ली। छोटे पर्दे पर ऋतुराज का  लंबा करियर रहा है। हाल ही में वह रूपाली गांगुली के हिट शो अनुपमा में नजर आए थे। अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

ऋतुराज सिंह ने इन सीरियल में काम किया है 

ऋतुराज सिंह का छोटे पर्दे का लंबा करियर रहा है। अभी हाल ही में वह रूपाली गांगुली के हिट शो अनुपमा में नजर आए थे। इसकी खूब सराहना खूब हुई थी। इसके अलावा ऋतुराज सिंह, ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम हिट शोज में काम कर चुके हैं। 

Share this:

Latest Updates