Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big loss : हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन, हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का निभाया था किरदार

Big loss : हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन, हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का निभाया था किरदार

Global News, international news, Hollywood news, Hollywood big loss : हॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया है। 82 वर्षीय माइकल को निमोनिया हो गया था। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। अभिनेता जा रही है क्या माइकल ने हैरी पॉटर सीरीज की 8 में से 6 फिल्मों में डम्बलडोर का रोल प्ले किया था। गैम्बन के निधन की सूचना  उनके बेटे और पत्नी ने दी है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में 1940 में जन्मे माइकल ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था। 1965 में उन्होंने फिल्म ओथेलो से इस क्षेत्र में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई कोर्डेलिया थी। 54 वर्षों के लंबे फिल्मी करियर में उन्हें असली पहचान हैरी पॉटर से ही मिली।

हैरी पॉटर ने दिलाई बड़ी पहचान

बताते चले की सर माइकल गैम्‍बन को डम्‍बलडोर के रोल के कारण पूरी दुनिया में पहचान मिली। हालांकि वह कई अन्य हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बहुत खूबसूरती से दर्शकों के समक्ष पेश किया। फिल्मों के अलावा वह थिएटर में भी एक्टिव थे। उन्होंने ‘पिंटर’, ‘बेकेट’ और ‘एक्बोर्न’ के नाटकों में शानदार अभिनय किया। 

Share this:

Latest Updates