Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big question : सूरज का रंग लाल है, नहीं पीला है, नहीं भाई पीला नहीं भगवा है, चलो अब हम बताते हैं सूर्य का रंग कैसा है

Big question : सूरज का रंग लाल है, नहीं पीला है, नहीं भाई पीला नहीं भगवा है, चलो अब हम बताते हैं सूर्य का रंग कैसा है

National news, National update, research and technology, ISRO, NASA : चंद्रयान- 3 की सफलता के बाद अब भारत ने सूर्य पर अपना मिशन  आदित्य एल1 की लॉन्चिंग कर दी है। सूरज के रहस्य का अध्ययन करने के लिए इसरो ने इस मिशन को भेजा है।  इसके जरिये सूर्य के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। इधर नासा ने सूरज के रंग को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। अभी तक हम सूरज के रंग को लाल, पीला या भगवा बताते रहे हैं। हमारी आंखों ने अब तक इसी रंग का सूरज देखा है। इसलिए सवाल उठता है कि हम गलत कैसे। लेकिन नासा ने सूरज के रंग के बारे में पूरे विस्तार से अपनी बातों को रखा है और बताया कि सूरज का रंग ना तो लाल है, ना पीला है और नहीं भगवा है।

सूरज का असली रंग सफेद है

पृथ्वी से सूर्य समय-समय पर अलग रंगों का दिखाई देता है। नासा की रिपोर्ट के मुताबिक जब नासा के वैज्ञानिकों ने सूरज की असली तस्वीर देखी तो उसका रंग सफेद पाया गया। इसका मतलब यह हुआ कि सूरज का रंग असल में सफेद है।  अब ऐसे में प्रश्न उठता है कि अगर सूरज का असली रंग सफेद है तो फिर हमें ये धरती से सफेद रंग का क्यों दिखाई नहीं देता। इस बाबत नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब सूर्य की किरणें हमारी आंखों तक पहुंचती हैं तो उनकी मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वो हमारी आंखों की फोटिरिसेप्टर कोशिकाओं को संतृप्त कर देती हैं। ऐसे में सूरज का असली रंग ना दिखकर ये लाल, पीला या फिर नारंगी नजर आता है।

Share this:

Latest Updates