Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Disclose : कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं माफिया अतीक और अशरफ के तीनों हत्यारे, एक दूसरे को नहीं जानते हैं ये…

Big Disclose : कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं माफिया अतीक और अशरफ के तीनों हत्यारे, एक दूसरे को नहीं जानते हैं ये…

National News Update, Prayagraj, Mafia Brothers Killers, Contact Killers : बाहुबली माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा प्रकाश में आ रहा है। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी मिलने की बात कही जा रही है कि तीनों हत्यारोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। खास बात है कि तीनों एक दूसरे को जानते नहीं हैं। तीनों आरोपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आते हैं। लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। मोहित ऊर्फ सन्नी हमीरपुर निवासी है। अरुण मौर्या कासगंज का है। 

तीनों 48 घंटे से कर रहे थे पीछा

तीनों 48 घंटे पहले से अतीक और अशरफ का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने बाकायदा होटल में रुक कर हत्या की प्लानिंग बनाई और शनिवार की रात 10: 30 बजे यूपी पुलिस अतीक-अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। पुलिस की जीप से अतीक अहमद जैसे ही मीडिया से बात करने के लिए आगे बढ़ा कि एक हमलावर ने उसके बाईं कनपट्टी पर गोली दाग दी, जिससे अतीक जमीन पर गिर गया। 

कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड पर भेजा है

गोली की आवाज सुनकर अशरफ भाई को संभालने के लिए पीछे मुड़ा तो उसके चेहरे पर दूसरे हमलावर ने गोली मार दी। इसके बाद अशरफ भी जमीन पर गिर गया और फिर तीनों शूटरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रविवार की शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates