Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र से मंगाई जाती थी लड़कियां, तीन ग्राहक, छह लड़कियां गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र से मंगाई जाती थी लड़कियां, तीन ग्राहक, छह लड़कियां गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां अलग-अलग राज्यों से लड़कियां बुलाकर उनसे धंधा करवाया जाता था। एक लड़की द्वारा डायल 100 पर की गई शिकायत के बाद यह मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने शहर के कौन से इलाके के आलीशान फ्लैट से छह लड़कियों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर इस धंधे का किंगपिन संतोष फरार है। संतोष को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

ऑन डिमांड सप्लाई की जाती थीं लड़कियां 

पुलिस को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिस फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गई। यह कार्रवाई इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस ने की है। गिरोह का सरगना संतोष अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष जरूरत के अनुसार देश भर के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को फोन कॉल कर के इंदौर बुलाता था। पकड़ी गई लड़कियों में महाराष्ट्र, कोलकाता, भोपाल, सतना और रीवा की लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां की ऑन डिमांड ग्राहकों के घरों पर भी सप्लाई की जाती थीं। कुछ ग्राहक आलीशान फ्लैट पर भी बनाए जाते थे। फिलहाल इंदौर पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी 9 लोगों से पूछताछ कर रही है।  पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पिछले 2 साल से चलाया जा रहा था यह गंदा धंधा

मिली जानकारी के अनुसार डायल 100 को एक लड़की ने सूचना दी थी कि होटल सोलारिस में उसके साथ जोर जबरदस्ती की गई है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला देह व्यापार का निकला। जांच में पुलिस ने पाया कि जबरन वसूली के लिए लड़की आरोप लगा रही थी। शिकायत करने वाली लड़की से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शहर के नवलखा स्थित इंदिरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में छापा मारा। वहां से छह लड़कियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आई लड़कियां कोलकत्ता, महाराष्ट्र, पंजाब और भोपाल की बताई जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार करीब दो साल से देह व्यापार का धंधा इस फ्लैट में चल रहा था। 

Share this:

Latest Updates