Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big success : मुंबई लाये गये 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरे, नौसेना ने किया पुलिस के हवाले

Big success : मुंबई लाये गये 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरे, नौसेना ने किया पुलिस के हवाले

big success: 35 Somalian pirates brought to Mumbai, Navy handed over to police, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Mumbai top news, Mumbai breaking news, Maharashtra news : अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक अभियान के दौरान पकड़े गये 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को शनिवार सुबह आईएनएस-कोलकाता से मुम्बई लाया गया। नौसेना ने इन्हें मुम्बई पुलिस के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई ‘आॅपरेशन संकल्प’ के तहत की गयी। इस अभियान के तहत नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।

नौसेना के मुताबिक 14 दिसम्बर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज को हाईजैक कर लिया था। उसको बचाने के लिए 15 मार्च को भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर उसके करीब पहुंचा था। इस दौरान समुद्री लुटेरों ने हेलीकॉप्टर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। नौसेना ने लुटेरों से सरेंडर करने को कहा था। 16 मार्च को इन लुटेरों ने नौसेना के समक्ष सरेंडर कर दिया।

इस अभियान में भारतीय नौसेना को माल्टा के जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली थी। नौसेना के मुताबिक उनकी कार्रवाई के दौरान 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर कर दिया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। यह अभियान 40 घंटे से अधिक समय तक चला।

Share this:

Latest Updates