Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIG SUCCESS RANCHI POLICE : 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू रांची के पंडरा से गिरफ्तार, एनआईए को भी थी तलाश

BIG SUCCESS RANCHI POLICE : 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू रांची के पंडरा से गिरफ्तार, एनआईए को भी थी तलाश

रांची पुलिस ने बुधवार को शहर में छिपकर रह रहे 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली भीखन गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। भीखन गंझू नक्सली संगठन टीपीसी का जोनल कमांडर है। वह राजधानी रांची के पंडरा इलाके में छुपा हुआ था। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी का जोनल कमांडर भीखन गंझू रांची के पंडरा इलाके में छिपा है। उस पर दस लाख का इनाम भी है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी ने स्पेशल टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया, जिसमें इनामी नक्सली बुधवार को फंस गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

अब जंगल से भागने लगे हैं नक्सली

रांची समेत अन्य जिलों के जंगलों में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा लगातार चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के कारण नक्सली अब जंगल छोड़कर गांव और शहर की ओर भाग रहे हैं। पकड़े जाने के डर से ही भीखन जंगल छोड़कर शहर आ गया था। 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है. संभावना है कि पुलिस को अन्य नक्सलियों के संबंध में कई अहम जानकारी मिल सकती है। हालांकि भीखन गंझू के बारे में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार जोनल कमांडर भीखन गंझू पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर एनआईए के वांटेड लिस्ट में भी भीखन गंझू का नाम दर्ज है।

Share this:

Latest Updates