Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति मेदवेदेव की बड़ी चेतावनी, महाविनाश को तैयार रहें अमेरिका समेत पश्चिमी देश

रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति मेदवेदेव की बड़ी चेतावनी, महाविनाश को तैयार रहें अमेरिका समेत पश्चिमी देश

रूस -यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के दाहिने हाथ माने जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों को महाविनाश की चेतावनी दी है। रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो अमेरिका समेत पश्चिमी देश अपने महाविनाश को तैयार रहें। पुतिन के इशारे पर चलने वाले मेदवेदेव ने परमाणु जंग को लेकर भी आगाह किया है। इससे पहले मेदवेदेव ने चेतावनी दी थी कि अगर रूस यूक्रेन को दी गई पश्चिमी देशों की मिसाइलों की जद में आता है तो वह अपने सैन्‍य अभियान का विस्‍तार करने के लिए तैयार है।

जून में रूस 40,000 से अधिक सैनिकों को खो सकता है

इधर,  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस जून के अंत तक 40,000 से अधिक सैनिकों को खो सकता है। एक वीडियो संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘रूसी सेना डोनबास में रिजर्व सैनिकों को तैनात करने की कोशिश कर रही है। लेकिन वे अभी किस रिजर्व की बात कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि जून में रूस को 40,000 से अधिक सैन्य कर्मियों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।  उन्होंने कई दशकों में किसी भी युद्ध में इतने सैनिकों को नहीं खोया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो युद्धरत राष्ट्रों के बीच सबसे भयंकर लड़ाई डोनबास में अलगाववादी लुहान्स्क क्षेत्र के एक शहर सिविएरोडोनेट्सक में हो रही है।

Share this:

Latest Updates