Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bigg Boss- 16 : शिव ठाकरे से हाथापाई करने के बाद रियलिटी शो से बाहर की गईं अर्चना गौतम

Bigg Boss- 16 : शिव ठाकरे से हाथापाई करने के बाद रियलिटी शो से बाहर की गईं अर्चना गौतम

Bigg Boss -16 reality show latest news : भारत में छोटे पर्दे पर दिखाया जाने वाला मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’-16 में उस समय एक आश्चर्यजनक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब इस शो की एक प्रतिभागी अर्चना गौतम अपने साथी प्रतिभागी से हाथापाई करने लगीं। बीती रात शो के दौरान हाथापाई और मारपीट करने के कारण बिग बॉस ने प्रतिभागी अर्चना गौतम को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस शो में कई ऐसे प्रतिभागी रह चुके हैं, जो गेम में बाहर अथवा जनता की वोटिंग के कारण नहीं, बल्कि मारपीट -हाथापाई और हिंसा के कारण से बाहर हुए हैं। इस सूची में ‘बिग बॉस 16’ की मजबूत कंटेस्टेंट अर्चना गौतम भी शामिल हो गई हैं। अब इस कड़ी में अर्चना गौतम का भी नाम जुड़ गया है। बिग बॉस के घर में हाथापाई करने के कारण अर्चना गौतम को शो से बाहर कर दिया गया है।

प्रियंका से भी भिड़ गई थीं अर्चना गौतम

बताया जा रहा है कि, बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम की शिव ठाकरे से लड़ाई हो गए थे। यह लड़ाई मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई थी। इस क्रम में अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे को मारपीट की। रात के 3 बजे अर्चना शो से बाहर हुईं। अर्चना के एविक्ट होने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी पिछले एपिसोड में अर्चना की लड़ाई हो गई थी। बता दें कि अर्चना और प्रियंका अच्छे दोस्त थे। हालांकि, जब प्रियंका इस शो के लिए नॉमिनेट हुईं, तब अर्चना ने उनका मजाक उड़ाया था। इसकी वजह से दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो गई थी।

बिग बॉस -16 की मजबूत कंटेस्टेंट थीं अर्चना

बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम बिग बॉस की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट थीं। उनका डायलॉग ‘मार मारकर मोर बना दूंगी’ लोगों को काफी पसंद आ रहा था। अर्चना गेम में अकेले खेलने को जानी जाती हैं। उनका ओपिनियन भी काफी मजबूत रहता है। उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से भी जाना जाने लगा था। किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि,

 अर्चना गौतम इतनी जल्दी बिग बॉस से बाहर हो जाएंगी। पिछले एपिसोड में वह नॉमिनेट हो गई थीं, लेकिन प्रियंका ने उन्हें बचा लिया था।

Share this:

Latest Updates