Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: आरा के जगदीशपुर में 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह का मनेगा विजयोत्सव दिवस, भाग लेंगे गृहमंत्री अमित शाह, 75000 तिरंगा झंडा…

BIHAR: आरा के जगदीशपुर में 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह का मनेगा विजयोत्सव दिवस, भाग लेंगे गृहमंत्री अमित शाह, 75000 तिरंगा झंडा…

Bihar (बिहार) में भोजपुर जिले के जगदीशपुर में 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस इस बार भव्य तरीके से मनाने की योजना है वैसे तो हर साल बिहार में यह दिवस गर्व के साथ मनाया जाता है इस बार इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह जी भाग लेंगे। कार्यक्रम में 75 हजार तिरंगा झंडा फहराने की योजना है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी देना महत्वपूर्ण है कि सामान्य रूप से 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती मनाने की बात कही जाती है, जबकि यह सही नहीं है। उनकी जन्मतिथि 23 अप्रैल नहीं है। वास्तव में 23 अप्रैल उनका विजयोत्सव दिवस होता है।

22 April को पटना पहुंचेंगे अमित शाह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गैर राजनैतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा सहयोग करेगी। गृह मंत्री 22 अप्रैल को पटना आएंगे और 23 को जगदीशपुर में 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया जाए। युवा पीढ़ी महापुरुषों के कार्यों को जाने और उनसे प्रेरणा ले। इस लिहाज से भी उक्त कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। 

अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम

जयसवाल ने बताया कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के मौके पर ये कार्यक्रम हो रहे हैं। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन समेत राकेश सिंह, अशोक भट्ट और राजू झा उपस्थित थे। बैठक में राज्य के सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, 13 जिलों के प्रभारी व जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates