Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : लालू की बेटी रोहिणी ने कहा ‘सावरकर के वंशजों’ ने पिता को किया है कैद, जारी रहेगा…

BIHAR : लालू की बेटी रोहिणी  ने कहा ‘सावरकर के वंशजों’ ने पिता को किया है कैद,  जारी रहेगा…

CBI Court द्वारा राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले में पांचवी सजा सुनाए जाने के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू विरोधियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर निशाना साधा है। स्पष्ट किया है कि ‘सावरकर के वंशजों’ ( संकेत लालू के दुश्मनों) ने उनके पिता लालू प्रसाद को कैद किया है और इसके खिलाफ झुके बिना संघर्ष जारी रहेगा।

सिंगापुर में रहती हैं रोहिणी


सजा मिलने के बाद रोहिणी ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई ट्वीट किए। कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले गद्दारों को भारत से सदा-सदा के लिए नेस्‍तानबूद कर जाएंगे। आपको बता दें कि रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती है।

‘लालू का नाम इतिहास के पन्नों से मिटाना संभव नहीं’


लालू यादव को सजा सुनाए जाने के बाद रोहिणी ने सुबह से ही ट्वीट करने शुरू कर दिए। उन्‍होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि लालू का नाम इतिहास के पन्‍ने से मिटाना संभव नहीं है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में अपनी चिर-परिचित शैली में कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद सुशील मोदी, उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, उत्‍तर प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा सहित कई नेताओं पर खूब व्‍यंग्‍य बाण छोड़े। लालू को सजा सुनाए जाने के पहले ही उन्‍होंने इशारा कर दिया कि उन्‍हें जेल भेजा जाएगा।

दबाई जा रही गरीबों की आवाज

रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा, हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे। पिता को सजा सुनाए जाने पर कहा कि इंसानियत का दामन दागदार हो गया। रोहिणी ने कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। अब देश की आजादी के लिए दूसरी जंग होगी। गरीबों की आवाज फिर से बुलंद होगी।

Share this:

Latest Updates