Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar : मुजफ्फरपुर में आग में झुलस कर 04 बच्चों सहित 05 की मौत

Bihar : मुजफ्फरपुर में आग में झुलस कर 04 बच्चों सहित 05 की मौत


Patna News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर मनी गांव में बुधवार एक दलित बस्ती में आग लग गयी। इस हादसे में 04 बच्चे समेत 05 लोगों की झुलस कर मौत हो गयी।
जिलाधिकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में आग में झुलसने से 04 बच्चों सहित 05 की मौत हो गयी है। अंचलाधिकारी को अविलम्ब घटनास्थल पर भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। परिवारों को हरसम्भव मदद दी जायेगी।
डीएम ने बताया कि गांव के गोलक पासवान के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज हवा की वजह से आग काफी तेजी से फैल गयी। आग की लपेटें ज्यादा तेज थीं, जिसकी वजह से बच्चे निकल नहीं पाये। मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जायेगा और 02 दिनों तक लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था करायी गयी है।

Share this:

Latest Updates