Patna News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस पहली लिस्ट में कई पुराने नेताओं के साथ कुछ नये चेहरों को भी मौका दिया गया है।
जदयू उम्मीदवारों की पहली सूची
आलमनगर : नरेन्द्र नारायण यादव
बिहारीगंज : निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर : रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा : कविता साहा
सोनबरसा : रत्नेश सादा
महिषी : गुंजेवश्वर साह
कुशेश्वरस्थान : अतिरेक कुमार
बेनीपुर : विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण : ईश्वर मंडल
बहादुरपुर : मदन सहनी
गायघाट : कोमल सिंह
मीनापुर : अजय कुशवाहा
सकरा : आदित्य कुमार
कांटी : अजीत कुमार
भोरे : सुनील कुमार
हथुआ : रामवक सिंह
बरौली : मंजीत सिंह
जीरादेई : भीषण कुशवाहा
रघुनाथपुर : विकास कुमार सिंह
बड़हरिया : इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज : हेम नारायण साह
एकमा : धुमल सिंह
मांझी : रणधीर सिंह
परसा : छोटे लाल राय
वैशाली : सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर : मेहन्द्र राम
महनार : उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर : महेश्वर हजारी
वारिसनगर : डॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर : अश्वमेघ देवी
मोरवा : विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन : विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर : रवीना कुशवाहा
हसनपुर : राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर : अभिषेक कुमार
मटिहानी : राजकुमार सिंह
अलौली : रामचंद्र सदा
खगड़िया : बबलू मंडल
बेलदौर : पन्ना लाल पटेल
जमालपुर : नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल
शेखपुरा : रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा : डॉ. कुमार पुष्पंजय
अस्थावां : जितेन्द्र कुमार
राजगीर : कौशल किशोर
इस्लामपुर : रूहेल रंजन
हिलसा : कृष्ण मुरारी शरण
नालंदा : श्रवण कुमार
हरनौत : हरिनारायण सिंह
मोकामा : अनन्त सिंह
फुलवारी : श्याम रजक
मसौढ़ी : अरुण मांझी
संदेश : राधा चरण साह
जगदीशपुर : श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव : राहुल सिंह
राजपुर : संतोष कुमार निराला को अपना उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि जदयू ने अपनी पहली सूची में सामाजिक समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया है। इस सूची में लव कुश (कुर्मी-कोइरी) समाज से 23 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जो जदयू का कोर वोट बैंक माना जाता है। इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग से 09, दलित वर्ग से 12 और सवर्ण (सामान्य वर्ग) से 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने चार महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जिनमें मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नये चेहरों को भी मौका

Share this:


