Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सड़क पर चलते-चलते अचानक पलट गई यात्रियों से भरी बस, 2 दर्जन यात्री घायल

सड़क पर चलते-चलते अचानक पलट गई यात्रियों से भरी बस, 2 दर्जन यात्री घायल

Bihar (बिहार) के  बगहा में सड़क पर चलते-चलते अचानक यात्रियों से भरी बस 10 जून की सुबह पलट गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 2 दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा धनहा बासी मुख्य सड़क के दौनहा चौक के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोग जमकर हंगामा करने लगे और सड़क को जाम कर दिया। 

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल यात्री

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, चौतरवा से गोरखपुर जा रही बस अचानक पलट गई। हादसे में किसी के अब तक का हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share this:

Latest Updates