Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सब देखते रहे और पुल पर लटके-लटके इस शख्स ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, फिर…

सब देखते रहे और पुल पर लटके-लटके इस शख्स ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, फिर…

Strange loot : यकीन होना आसान नहीं, पर बात सही है।कोई भी फौरन सोचेगा कि आखिर यह कैसे हो सकता है कि एक शख्स जो लटका हुआ है पुल पर और उस पुल से गुजर रही ट्रेन मैं बैठे किसी यात्री का वह मोबाइल छीन सकता है, लेकिन बिहार के बेगूसराय में ऐसा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को संभालिए, क्योंकि आप कुछ ऐसा देखने वाले हैं, जिस पर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा। यह घटना कैमरे में कैद  हो गई और पहली नजर में यह पता लगाना मुश्किल है कि फोन कब छीना गया। 

लगा कि अचानक क्या हो गया

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो यात्री ट्रेन के डिब्बे के गेट पर बैठे नजर आ रहे हैं. तभी अचानक पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स यात्री का फोन छीन लेता है। उस शख्स को यह महसूस करने में एक पल लगा कि अचानक क्या हुआ और वह दूसरों की तरह बिल्कुल हैरान रह गया।

वीडियो में उस शख्स का क्लोज-अप शॉट मिलता है जो फोन हथियाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चूंकि उसका चेहरा पूरी तरह से कपड़े से ढका हुआ है, इसलिए उसके बारे में पता लगाया जाना मुश्किल है।

Share this:

Latest Updates