Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मवेशियों का इलाज करने घर से निकले थे डॉक्टर साहब, रास्ते में अपहरण कर मंदिर में करा दिया विवाह, दूल्हा दुल्हन…

मवेशियों का इलाज करने घर से निकले थे डॉक्टर साहब, रास्ते में अपहरण कर मंदिर में करा दिया विवाह, दूल्हा दुल्हन…

Bihar (बिहार) के बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर के पकड़ौआ यानी जबरन विवाह कराने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को वह घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में ही उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई। अब तक वह घर नहीं लौटा है। इसके बाद लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो देखते ही घरवालों के उड़े होश

14 जून को सुबह पिढ़ौली गांव के रहने वाले सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया। वीडियो उनके बेटे सत्यम की शादी का था। इसमें सत्यम के साथ एक लड़की बैठी हुई थी। पंडित मंत्र पढ़ रहा था। आसपास लोगों की भीड़ थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थी। वीडियो देखने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार की दोपहर सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण किया और उसकी शादी करा दी है। 

तेघड़ा थाने में परिवार ने आवेदन देकर अपने बेटे के अपहरण कर शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। 

Share this:

Latest Updates