Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रास्ते में प्राइवेट AC बस को रोककर चढ़ी पुलिस, डिक्की खोली तो रह गई दंग… 

रास्ते में प्राइवेट AC बस को रोककर चढ़ी पुलिस, डिक्की खोली तो रह गई दंग… 

Bihar (बिहार) के बांका में बेगूसराय से रोसड़ा तक जाने वाली जगदंबे एसी कोच यात्री बस की डिक्की से 21 मई की सुबह एंटी लिकर टीम ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। भागलपुर हंसडीहा मुख्य सड़क पर रजौन ब्लॉक मोड़ के समीप एंटी लीकर टीम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले वाहन को रोका। फिर अंदर जाकर सघन जांच की। पुलिस को देखते ही वाहन चालक फरार हो गया।

बरामद हुई 80 लीटर विदेशी शराब

पुलिस ने जब बस के डिक्की की जांच की तो दंग रह गई। अंग्रेजी शराब की बोतलें छिपाकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने करीब विभिन्न ब्रांड के 80 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस संदर्भ में एंटी लिकर प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस को भी जब्त कर लिया गया है तथा हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates