Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शर्मनाक :  इन 3 दरिंदों ने 16 साल की नाबालिग से बस में किया गैंगरेप, ड्राइवर खलासी और…

शर्मनाक :  इन 3 दरिंदों ने 16 साल की नाबालिग से बस में किया गैंगरेप, ड्राइवर खलासी और…

जब आदमी के भीतर दरिंदगी उछाल मारने लगती है तो वह सब कुछ भूल जाता है। किसी भी प्रकार का कुकर्म आसानी से कर बैठता है। उसे यह समझ नहीं होती कि इसका अंजाम क्या होगा। ऐसा ही एक मामला बिहार के बेतिया से सामने आया है। यहां एक 16 साल की नाबालिग से बस में गैंगरेप किया गया। ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 लोगों ने मिलकर साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालात गंभीर है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। घटना बेतिया बस स्टैंड से 100 मीटर की दूरी पर हुई।

कंडक्टर ने बच्ची को नशा देकर किया बेहोश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 7 जून की दोपहर में बस मोतिहारी से बेतिया (चनपटिया) लौट रही थी। इसी दौरान बस के कंडक्टर ने बच्ची को नशा देकर बेहोश कर दिया। पीड़िता ने बताया कि देर शाम बेतिया बस स्टैंड आने के बाद बस से सारे यात्री उतर गए। ड्राइवर गाड़ी लेकर स्टैंड से करीब 100 मीटर दूर गया और सुनसान जगह पर बस रोक दी। इसके बाद ड्राइवर, खलासी समेत 3 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। 

आने पर बच्ची ने सुनाई आपबीती

जब बच्ची बेहोश हो गई तो तीनों बस छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की गश्ती गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। शक होने पर पुलिस ने बस की तलाशी ली तो लड़की को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद लड़की ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बस में ही नशा देकर बस के ड्राइवर, खलासी तथा अन्य लोगों ने गलत काम किया है।

हिरासत में ड्राइवर खलासी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने रात में छापेमारी कर आरोपी ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

Share this:

Latest Updates