Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति है या कसाई :  अवैध संबंध के शक में पत्नी का गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, फिर महिला थाने में…

पति है या कसाई :  अवैध संबंध के शक में पत्नी का गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, फिर महिला थाने में…

Bihar (बिहार) के भागलपुर से दिल को हिला देने वाली एक खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर के दीपक कुमार ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का गला घोंटकर क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया। ऐसा पति पति है या कसाई, यह समाज को समझना होगा। घटना 21 मई सुबह लगभग10 बजे की बताई जा रही है। पत्नी की हत्या करने के बाद महिला थाने में जाकर पति ने सरेंडर कर दिया और पुलिस से कहा कि वह पत्नी की हत्या कर यहां पहुंचा है।

पुलिस के सामने पत्नी पर लगाया बाहरी व्यक्ति से संबंध का आरोप

मायागंज स्थित अस्पताल में सफाई कर्मी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का बाहरी शख्स के साथ अवैध संबंध था। उसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। दीपक ने यह भी बताया है कि समाज के लोग भी इस बात को लेकर उसे ताना देते थे। महिला थाना की पुलिस ने इसको लेकर इशाकचक पुलिस से संपर्क किया और घटना की जांच कराई तो वह सही पाया गया।

एक बेटा और एक बेटी

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चों ने भी घटना के बारे में पुलिस को बताया। बच्चों का कहना है कि घटना के समय उन दोनों को पापा ने बाथरूम में बंद कर दिया था। महिला के शव का इशाकचक पुलिस ने रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम करा दिया।

Share this:

Latest Updates