Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने घेरा तोड़कर किया हमला

BIHAR : सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने घेरा तोड़कर किया हमला

बिहार के बख्तियारपुर से चौंकाने वाली घटना हुई है। बख्तियारपुर में एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। घटना को देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी युवक को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान हुआ हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बिहार के बख्तियारपुर पहुंचे थे। सीएम बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने जा रहे थे। इस बीच पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और सीएम नीतीश पर पीछे से हमला कर दिया। सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी युवक को रोकने का मौका नहीं मिला। युवक ने तब तक सीएम नीतीश पर पीछे से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद सीएम नीतीश की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया।

दोस्त से मिलने पहुंचे थे नीतीश कुमार

आरोपी युवक की सीएम से नाराजगी को लेकर अब तक किसी भी अधिकारी ने बयान नहीं दिया है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते सारे पदाधिकारी इसकी समीक्षा करने में लगे हुए हैं। बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार अपने पुराने मित्रों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान यह घटना हो गई।

Share this:

Latest Updates