Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR DIWAS : एक तरफ भव्य लेजर शो, दूसरी ओर कैलाश खेर के संगीत की मिठास, सीएम नीतीश बोले…

BIHAR DIWAS : एक तरफ भव्य लेजर शो, दूसरी ओर कैलाश खेर के संगीत की मिठास, सीएम नीतीश बोले…

Bihar (बिहार) दिवस के भव्य कार्यक्रम का का उद्घाटन 22 मार्च की शाम को ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। समारोह में एक तरफ 500 ड्रोन की मदद से लेजर शो का आकर्षण था तो दूसरी ओर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के संगीत की मिठास। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के तीन साल बाद इस बार यह भव्य आयोजन हो रहा है।

हर क्षेत्र में विकास कर रहा बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद इस मौके पर कहा, ‘बिहार में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। किसी भी क्षेत्र को छोड़ा नहीं जा रहा है। बिहार का जो गौरव था, उसे प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। नालंदा विवि को फिर से स्थापित किया गया। उसके पुराने अवशेषों को विश्व धरोहर के रूप में लाने की कोशिश है। अल्पसंख्यक, महिला, अनुसूचित जाति-दलित का विकास हुआ। कभी यहां शाम में लोग निकलते नहीं थे, पर अब ऐसा नहीं है। लगातार विकास की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कुछ लोग गड़बड़ कर रहे हैं। उनके चक्कर में नहीं पड़ना है।’

Share this:

Latest Updates