Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : इंजीनियर ने मुंबई में किया था गर्लफ्रेंड का मर्डर, मुजफ्फरपुर में आकर कर लिया सुसाइड, जानिए पूरी कहानी…

BIHAR : इंजीनियर ने मुंबई में किया था  गर्लफ्रेंड का मर्डर, मुजफ्फरपुर में आकर कर लिया सुसाइड, जानिए पूरी कहानी…

Bihar(बिहार) में मुजफ्फरपुर के ब्रम्हपूरा थाना अंतर्गत इमलीचट्टी स्थित एक होटल के शौचालय में मुंबई के ठाणे के सागर अरुण नाइक (29) का शव मिला था। गर्दन में पार्सल पैक करने वाली प्लास्टिक लॉक थ्रेड से उसने सुसाइड कर लिया था। उसके बैग से ऐसे थ्रेड काफी मात्रा में मिले हैं। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था। पुलिस कमरे की खिड़की के शीशे को तोड़ कमरे में दाखिल हुई थी। अरुण शौचालय के गेट पर औंधे मुंह गिरा था।
इस मामले की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आत्महत्या करने वाला सागर अरुण नाइक अपने गर्लफ्रेंड की हत्या कर फरार था। बीते 27 फरवरी को मुंबई के वाशी स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। वहां से भागकर मुजफ्फरपुर पहुंच गया था।

होटल में खुद को बताया था डिजाइनर

सागर मैकेनिकल इंजीनियर था, लेकिन खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर होटल में कमरा लेकर ठहरा था। मुंबई पुलिस लगातार उसे खोज रही थी। सागर नाइक काफी तनाव में था और संभवतः डिप्रेशन में आकर गर्लफ्रेंड की हत्या के ठीक सात दिन बाद यानी 6 मार्च को होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली।

मुंबई पुलिस के संपर्क में स्थानीय पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है। इसको लेकर ब्रह्मपुरा पुलिस मुंबई पुलिस से भी संपर्क में है। इधर, थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा। देर रात तक उनलोगों के मुजफ्फरपुर पहुंचने की संभावना है।

एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों

पुलिस सूत्रों की मानें तो सागर नाइक 7 वर्षों से श्याली नाम की लड़की के संपर्क में था। दोनों वाशी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। श्याली ने कंप्यूटर में इंजीनियरिंग किया था। दोनों इतने करीब आ गए थे कि शादी करना चाहते थे। सात साल से डेट भी कर रहे थे। मुंबई पुलिस के अनुसार दोनों अक्सर एक होटल में रात गुजारते थे। लेकिन, 27 फरवरी 2020 को उसी होटल के कमरे में श्याली की हत्या हो गई। दोनों के बीच में क्या हुआ। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सागर के खुदकुशी कर लेने से यह राज राज ही बनकर रह गया कि श्याली की हत्या क्यों की गई। मामले में सागर पर हत्या का एफआईआर मुंबई में दर्ज है। अब इस गुत्थी को सुलझाने पुलिस यहां आ सकती है।

Share this:

Latest Updates