Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar: सिवान में ट्रेन से कटकर चार की मौत

Bihar: सिवान में ट्रेन से कटकर चार की मौत

Bihar: Four killed after being hit by train in Siwan, Siwan News, Siwan breaking news, Bihar news, Patna news : बिहार में सिवान- गोरखपुर रेल खंड पर मैरवा के लक्ष्मीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को ट्रेन से कट कर चार लोगों की मौत हो गयी है। दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गयी थी। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थीं, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गये। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गयींं। चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहनेवाले बताये जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटनास्थल पर पदाधिकारी एवं पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर

अस्पताल भेजे गये हैं।

Share this:

Latest Updates