Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का फिल्मी स्टाइल : 6 नकाबपोश बदमाश चुटकी में उड़ा लिये ज्वेलरी दुकान से 12 लाख के आभूषण, फायरिंग करते…

गजब का फिल्मी स्टाइल : 6 नकाबपोश बदमाश चुटकी में उड़ा लिये ज्वेलरी दुकान से 12 लाख के आभूषण, फायरिंग करते…

Bihar (बिहार) के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नयी बाजार में 29 मई को 6 नकाबपोश बदमाश एक ज्वेलरी दुकान से फिल्मी स्टाइल में चुटकी में 12 लाख के आभूषण लूटकर फायरिंग करते हुए निकल गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन बाइक पर सवार थे बदमाश। ने करीब 12 लाख के आभूषण लूट लिए। रास्ते में पिपरा गांव के समीप बदमाशों की फायरिंग में एक होटल संचालक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ मिनटों के भीतर वारदात को अंजाम

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार व मांझागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ नयी बाजार के आभूषण दुकानदार प्रयाग सोनी की दुकान के बाहर बदमाश पहुंचे। इसके बाद हाथ में पिस्टल लिये सभी बदमाश दुकान में घुस कर दुकानदार प्रयाग सोनी के पुत्र संदीप सोनी के साथ मारपीट की। फिर हथियार के बल पर आभूषण लूट लिये। कुछ मिनट में वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए सभी भाग गए।

लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद

दुकानदार प्रयाग सोनी ने बताया कि करीब 10 से 12 लाख के आभूषण की लूट हुई है। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates