Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे देसी शराब, रेड में पति गिरफ्तार, चालाकी से पत्नी हो गई…

BIHAR: मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी मिलकर बना रहे थे देसी शराब, रेड में पति गिरफ्तार, चालाकी से पत्नी हो गई…

Bihar (बिहार) में मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने आश्रमघाट स्थित सूर्य मंदिर के पास दो मंजिला मकान के अंदर देसी शराब बनाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर अर्जुन सहनी को पकड़ा है। उसकी पत्नी रंगीला देवी व दोस्त रवि राय चालाकी से भाग निकले। पुलिस ने अर्जुन सहनी के घर से 22 लीटर देसी शराब, गैस चूल्हा, सिलिंडर, रेगुलेटर व बर्तन जब्त की है। ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार के बयान पर नगर थाने में गिरफ्तार तस्कर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस रंगीला देवी व रवि राय की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

मशक्कत के बाद खुला आरोपी का घर

सिकंदरपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अर्जुन सहनी ने अपने घर में देसी शराब बनाने की भट्ठी बना रखी है। यहां रोज 20 से 25 लीटर विदेशी शराब बना कर सप्लाई करता है। पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो काफी मशक्कत के बाद आरोपी का घर खुला। अर्जुन सहनी की पत्नी व दोस्त भागने में सफल रहे. घर के अंदर से चुलाई शराब बनाने की सामग्री व तैयार 22 लीटर देसी शराब मिली है।

Share this:

Latest Updates