Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar Jharkhand latest news : नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपित डा. नलिन के घर जांच को पहुंची रांची पुलिस

Bihar Jharkhand latest news : नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपित डा. नलिन के घर जांच को पहुंची रांची पुलिस

Jharkhand – Bihar Hindi news : डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगी के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद ब्रह्मपुरा के डा.नलिन सिन्हा का घर जांच करने रांची पुलिस की टीम पहुंची है। रांची में नवीन सिन्हा पर बैंक ऋण (bank loan) से संबंधित मामला दर्ज है। उसमें उसकी जमानत खंडित हो चुकी है। हालांकि, रांची पुलिस ने इस संबंध में कुछ बताने से इन्कार किया। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि डा.नलिन सिन्हा के घर जांच के बाद रांची पुलिस लौट गई। 

तत्कालीन कुलपति को भी बनाया आरोपित

गौरतलब है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की जगदीशपुरी लेन की मुन्नी देवी ने इस साल जून में ब्रह्मपुरा थाना में डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के तत्कालीन कुलपति डा. रमेशचंद्र श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, डा.नलिन सिन्हा व उनकी पत्नी सहित अन्य को आरोपित बनाया था। उसने अपनी दो बेटियों को कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने डा. नलिन सिन्हा के विरुद्ध आरोपों को सत्य पाया था। वहीं अन्य आरोपितों को क्लीनचिट दे दी थी। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने जुलाई में डा. नलिन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। वह तभी से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

Share this:

Latest Updates