Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

3 दिनों से गायब था 11 साल का बच्चा,  घर से 700 मीटर दूर मकई के खेत में…

3 दिनों से गायब था 11 साल का बच्चा,  घर से 700 मीटर दूर मकई के खेत में…

Bihar (बिहार) के कटिहार जिले में एक 11 साल का बच्चा 3 दिनों से गायब था। 18 मई को उसके घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर एक मकई के खेत में उसकी लाश मिली है। लाश को देखने से ऐसा लग रहा है कि उसे क्रूरता पूर्वक मारा गया है। मामला बारसोई प्रखंड की करणपुर पंचायत अंतर्गत गोवागांव के कलियरडांगी का है। बच्चे की पहचान मोहम्मद मुबारक के रूप हुई है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने  कचना ओपी पुलिस को दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि उसे अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है।

चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई थी जानकारी

परिजनों ने बताया कि मोहम्मद मुबारक 3 दिनों से लापता था। इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दूरभाष पर दी गई थी। मुबारक के माता-पिता एवं परिजन मुबारक की खोज में लगे हुए थे,लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लग रहा था। इस बीच खेत में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। इस संबंध में कचना ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates