Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भाजपा को ललन सिंह की चुनौती, 2024 में लोकसभा की 40 सीट घटा देंगे

BIHAR : भाजपा को ललन सिंह की चुनौती, 2024 में लोकसभा की 40 सीट घटा देंगे

नई दिल्ली में लालू से मिलने के बाद जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि 2024 चुनाव में बीजेपी की 40 सीटे कम होंगी। बिहार में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के बाद नीतीश की पार्टी जेडीयू के तेवर तल्ख हो गए हैं। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और आरजेडी अभी से ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। लालू यादव से मिलने के बाद ललन सिंह ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि उनकी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ 2024 आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी तीन राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 की अपनी जीत के आंकड़े में से 40 लोकसभा सीट हार जाएगी। ललन सिंह ने कहा कि वह लालू यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिले और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है।

बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 47 सीटें जीती थीं

गौरतलब है कि बीजेपी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार, जिसमें जेडीयू और आरजेडी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं, सुचारू रूप से चलेगी और उनके बीच अच्छा समन्वय होगा। बिहार में नई सरकार बुधवार को राजभवन में शपथ ली थी। नीतीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं तेजस्वी दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हैं। महागठबंधन की इस सरकार में सात पार्टियां शामिल हैं। 15 अगस्त के बाद कभी भी नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Share this:

Latest Updates