Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा भठयुग : 20 साल के युवक ने 85 साल की महिला को…

यह कैसा भठयुग : 20 साल के युवक ने 85 साल की महिला को…

Bihar (बिहार) के मोतिहारी में एक 85-90 साल की वृद्ध महिला से 20 साल के युवक पर रेप करने का आरोप लगा है। घटना ढाका थाना क्षेत्र की है। गांव के ही युवक विकास पासवान पर आरोप लगा है कि 85 साल की वृद्धा के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में महिला और ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित वृद्ध अपने छोटी पोती के साथ खलिहान में बने झोपड़ीनुमा घर में सोती हैं। सोता देख इसका फायदा उठाकर उक्त युवक ने आधी रात को घर में घुसकर महिला का मुंह और हाथ बांधकर जबरन दुष्कर्म किया।

महिला को नोच कर किया जख्मी

इस दौरान उसने महिला को बुरी तरह से नोच खसोट कर जख्मी भी कर दिया है। उसकी पोती चिल्लाती रही, लेकिन वह नहीं छोड़ा, आरोपी युवक जानवर की तरह उसके शरीर पर कई बार दांत से काट कर घायल कर दिया। इसी बीच शोर सुनकर उसके घर के और आसपास के लोग दौड़कर आए तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट 

सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिखने में विक्षिप्त लग रहा है। मेडिकल के लिए भेजा गया हैं, जो भी रिपोर्ट आएगी, कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates