Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए कैसे इस मास्टर साहेब की  इश्कबाजी ने इन्हें बना दिया मुर्गा…

… और देखिए कैसे इस मास्टर साहेब की  इश्कबाजी ने इन्हें बना दिया मुर्गा…

Bihar News  :  शिक्षक अगर गलत रास्ते पर उतर जाए तो उसे दंड (Punishment) तो मिलना ही चाहिए। बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सीवान से एक शिक्षक का कान पकड़कर उठक-बैठक करते और मुर्गा बनते वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोचिंग पढ़ाने वाला ये शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। एक लड़की को उसने प्रपोज करते हुए आई-लव-यू कहा था। इसके बाद लड़की ने अपने परिवार से शिकायत की। बाइक से जाते लोगों ने  शिक्षक को रोका। पहले मारपीट की। मुर्गा बनाया और फिर उठक-बैठक लगवाई गई। 

महाराजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो महाराजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक शिक्षक को कुछ लोगों ने मुर्गा बना दिया। साथ ही बीच सड़क पर उठक-बैठक भी लगवाई। शिक्षक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी 28 साल के सतेंदर प्रसाद के रूप में हुई है। वायरल वीडियो के मामले में महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है। अभी शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं।

रोते हुए रहम की भीख मांग रहा शिक्षक

जानकारी के अनुसार, सतेंदर प्रसाद महाराजगंज शहर मुख्यालय में कई जगहों पर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाता है। हाल ही में कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा पर उसका दिल आ गया था। इसके बाद इश्कबाज शिक्षक ने छात्रा को अपने प्यार का इजहार कर दिया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो शिक्षक ने जबरन उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। वीडियो में आरोपी शिक्षक रोता हुआ रहम की भीख मांगते हुए दिखाई पड़ता है। बताया जाता है कि आज से कुछ माह पहले भी शिक्षक पर एक छात्रा के साथ महाराजगंज शहर मुख्यालय के बंगरा के समीप छेड़खानी का आरोप लगा था। वायरल वीडियो कुछ रोज पहले की बताई जाती है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this:

Latest Updates