Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CM नीतीश ने क्यों कहा, 2014 में आनेवाले 2024 में रह जाएंगे क्या…

CM नीतीश ने क्यों कहा, 2014 में आनेवाले 2024 में रह जाएंगे क्या…

Bihar News : 10 अगस्त को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक बाद नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना सीधे निशाना साधा।  कहा कि क्या 2014 में आने वाले 2024 में रह जाएंगे। हम रहें या न रहें, वो 2024 में नहीं रह जाएंगे। थोड़ी देर ठहर कर यह सोचा जा सकता है कि आखिर नीतीश कुमार ने यह बात क्यों कही। उनके मन में आगे क्या प्लान चल रहा है। क्या कुछ महीनों के बाद नीतीश तेजस्वी को बिहार की कमान पूरी तरह सौंप कर देश की राजनीति में कूद पड़ेंगे।

डेढ़ माह से हम नहीं कर रहे थे बातचीत 

नीतीश कुमार ने भाजपा संग गठबंधन तोड़ने पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ महीने से हम कोई बातचीत नहीं कर रहे थे, जो हो रहा था, वह गलत था। नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ क्या बर्ताव हुआ था। हमारा भाजपा के साथ जाने से नुकसान हुआ था।

अब हम भी तो विपक्ष में आ गए हैं

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पर्टी के सब लोग बोलते रहे कि भाजपा को छोड़ दिया जाए। इसलिए हमने यह फैसला लिया था। पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि यह सब छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा। हम भी तो विपक्ष में ही आ गए हैं। देश भर में घूमकर विपक्ष को मजबूत करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम आगे सब कुछ करेंगे। हम चाहेंगे कि पूरा विपक्ष एक होकर आगे बढ़े और प्लान तैयार करे। इन लोगों को 2014 में बहुमत मिला था, लेकिन अब तो 2024 आ रहा है।

Share this:

Latest Updates