Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mourn : नहीं रहे भोजपुरी के ‘शेक्सपीयर’ भिखारी ठाकुर के सहयोगी रामचंद्र मांझी, 2021 में मिला था पद्मश्री सम्मान

Mourn : नहीं रहे भोजपुरी के ‘शेक्सपीयर’ भिखारी ठाकुर के सहयोगी रामचंद्र मांझी, 2021 में मिला था पद्मश्री सम्मान

Bihar News  : भोजपुरी के ‘शेक्सपियर’ कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी और पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने लोक कलाकार रामचंद्र मांझी नहीं रहे। 7 सितंबर की देर रात पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। भोजपुरी लोकनृत्य ‘लौंडानाच’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मांझी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि हिंदी साहित्य के शीर्षस्थ साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन ने भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का ‘शेक्सपीयर’ कहा था।

सीएम नीतीश ने जताया शोक

रामचंद्र मांझी के परिजनों के मुताबिक, लोक नर्तक मांझी को 2 सितंबर को तबीयत खराब होने के बाद पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। वे दिल से संबंधित समस्याओं और अन्य बीमारियों से परेशान थे। बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मांझी के निधन पर बिहार के कला क्षेत्र में मायूसी छा गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री रामचंद्र मांझी ने भोजपुरी नृत्य संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। मांझी को 2017 में संगीत नाटक अकादमी का सम्मान मिला था। मांझी को पिछले साल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से नृत्य, कला एवं संस्कृति विशेषकर भोजपुरी नृत्य संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और शारदा सिन्हा ने भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी लोक कलाकार मांझी के निधन पर शोक जताया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी मांझी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र मांझी का बुधवार रात आईजीआईएमएस में निधन हो गया। पद्मश्री रामचंद्र मांझी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “लौंडानाच परंपरा के इस महान संवाहक का चले जाना, जो भिखारी ठाकुर जी के दल के आखरी कड़ी थे, संपूर्ण भोजपुरी समाज तथा बिहार के सांस्कृतिक अध्याय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

Share this:

Latest Updates