Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी गई, विधानसभा ने समाप्त की सदस्यता, अब नहीं…

बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी गई, विधानसभा ने समाप्त की सदस्यता, अब नहीं…

Bihar News  : बिहार के पटना जिले में मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह की विधायकी चली गई। विधानसभा की ओर से 14 जुलाई को उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। विधानसभा ने मोकामा विधानसभा की सीट रिक्त घोषित कर दी है। ऐसे में अब अनंत सिंह राष्ट्रपति चुनाव में वोट भी नहीं कर पाएंगे।

21 जून को कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा

 पटना की एमपी एमएलए कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को 21 जून को 10 साल की सजा सुनाई थी। अनंत सिंह के घर से एके 47 हथियार जब्त किए गए थे। इसी मामले में अदालत ने सजा दी थो।  कोर्ट के फैसला की कॉपी विधानसभा कार्यालय को प्राप्त होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई है।

कोर्ट ने पाया था दोषी

अनंत सिंह को अदालत ने दोषी पाया था

राजद विधायक अनंत सिंह को अदालत ने दोषी पाया था। अनंत सिंह बाढ़ थाना कांड संख्या 389/19 में दोषी पाये गए। मोकामा विधायक अनंत सिंह का पैतृक आवास नदवां में है। 16 अगस्त 2019 को छापेमारी के दौरान यहां से एके 47 व हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। एके 47 व हैंड ग्रेनेड कारतूस आदि बरामदगी के मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़े और जेल में रहकर भी जीते थे।

Share this:

Latest Updates